मानसून के बाद हिमाचल के चंबा आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम जयराम ने दी जानकारी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मानसून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में आ सकते हैं। चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चंबा जिले में ज्यादा काम करने की जरूरत है।

यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आकांक्षी जिलों में शामिल किया है जिससे यहां पर होने वाले विकासात्मक कार्यों की केंद्र से निगरानी की जा सके। उन्होंने आकांक्षी जिला चंबा की समीक्षा बैठक ली। कई पैरामीटरों पर चंबा जिले ने बेहतरीन कार्य किया है।

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में चंबा आगे बढ़ रहा है लेकिन चंबा में अभी ज्यादा काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलो चंबा अभियान के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन किया जा रहा है।

अभियान के जरिये 14 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित साच पास पार करते हुए राइडर पांगी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पर सहमति जताते हुए यहां के लिए अलग तरह से व्यवस्था करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे भवन का आधारभूत ढांचा बनता दिख रहा है। आने वाले समय में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

सीएम ने अग्निपथ योजना का किया स्वागत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी के फैसले का स्वागत है। विपक्ष इस मुद्दे को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है, इसका राजनीतिकरण करना उचित नहीं है। देशभर के युवाओं के लिए यह अवसर होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...