जोगिंदर नगर में कांगड़ा के दो युवक 2.20 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी पुलिस की स्पेशल टीम ने नशे के दो बड़े सौदागरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। 2.20 किलो चरस पुलिस की स्पेशल टीम ने बरामद की है।

नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए फील्ड में तैनात पुलिस की स्पेशल टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अश्वनी शर्मा व अजय वरबाल ने इनोवा गाड़ी में नशे की बड़ी खेप ले जाने पर दो चरस तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला है।

अरोपितों की पहचान (34) सुनील दत्त निवासी नैहरे तहसील जवाली व (32) आनंद निवासी पपलोह तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

चरस की खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने मुख्य चरस तस्कर की धरपकड़ भी शुरू कर दी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चरस तस्करी में इस्तेमाल इनोवा कार को भी कब्जे ले लिया है।

मंगलवार देर शाम तक जब पुलिस के मुख्य आरक्षी अश्वनी शर्मा व अजय बरवाल घटासनी-झटिंगरी सड़क पर गुजर रहे वाहनों की तलाशी ले रहे थे तभी झटिंगरी से घटासनी की ओर आ रही इनोवा कार को दस्तावेज जांच के लिए रोका।

इस पर कार सवार दो लोग घबरा गए। संदेह होने पर जब कार की तलाशी ली तो 2.20 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने चरस के दो अरोपितों को पुलिस हिरासत में लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। चरस की खेप कहां से लाई गई व कहां इसे पहुंचाना था, तमाम पहलुओं पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...