हिमाचल में 19 वर्षीय युवक ने चाकू से गला रेतकर अधेड़ व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला के पंडोह में एक युवक ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या कर दी है। घटना मंगलवार बीती देर रात की है।

पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल लाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडोह में गड़ानाला के पास 19 वर्षीय युवक ने बीती रात करीब 9 बजे अधेड़ उम्र के व्यक्ति की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरसाई, निवासी चंडेह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मजदूरी का काम करता है। हत्या करने वाला युवक करण निवासी सवारधार डाकघर पंडोह का रहनेवाला है।

पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मौत के घाट उतारने में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहां कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवक ने व्यक्ति को मौत के घाट क्यों उतारा इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...