अधूरे आवेदन और फीस नहीं भरने पर डीएलएड के 2,676 आवेदन रद्द

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के 2,676 आवेदनों को रद्द कर दिया है। कई अभ्यर्थी फीस भरना भूल गए तो कई के आवेदन अधूरे पाए गए।

इधर, 28 मई तक बोर्ड के पास 23,057 आवेदन पहुंचे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए पांच मई से 28 मई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

यह परीक्षा प्रदेश भर में 19 जून को करवाई जाएगी। बोर्ड की ओर से मांगे गए आवेदनों की निर्धारित तिथि तक बोर्ड के पास 23,057 आवेदन पहुंचे हैं। वहीं 2,676 ऐसे आवेदन पाए गए हैं। जिनमें अभ्यर्थियों ने फीस ही जमा नहीं करवाई या फिर आवेदन अधूरे थे। रद्द किए गए आवेदनों की सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों की ओर से निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई गई है और उनका नाम रद्द की गई सूची में अंकित है।

ऐसे अभ्यर्थी अपने फीस संबंधी दस्तावेजों को बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वे अपना अनुक्रमांक लेने के पात्र होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...