बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां की मौत के बाद बेटा घर से गायब

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के नंगड़ा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मेहरो देवी पत्नी हरमेश चंद निवासी नंगड़ा के रूप मेें हुई हैं। मां की मौत के बाद बेटा रोहित घर से गायब है।

मामला संदेहास्पद होने की सूचना के बाद मैहतपुर चौकी व ऊना थाना की टीम गांव मेें पहुंची थी। एएसपी प्रवीण धीमान भी गांव में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों व पंचायत प्रधान से इस बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताया।

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें मौत के सही कारण का पता नहीं चला। अब पुलिस ने बिसरा जांच के लिए टांडा भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

नंगड़ा गांव में रविवार सुबह बुजुर्ग महिला की मौत होने से माहौल गमगीन हो गया। मेहरो देवी बेटे रोहित के साथ घर में रह रही थी। रविवार सुबह जब न उठी तब पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो वह अचेत पड़ी हुई थी।

लोगों ने सूचना प्रधान रणविजय और पुलिस थाना ऊना को दी। ऊना थाना के एसएचओ सर्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मानें तो मेहरो देवी का बेटा रोहित नशे का आदी है। मेहरो देवी पति की मौत के बाद गरीबी से जूझ रही थी।

पंचायत प्रधान रणविजय सिंह ने कहा कि मेहरो देवी काफी समय से बेटे से परेशान थी। पंचायत की तरफ से उसकी मदद भी की जाती रही है। वृद्धा की मौत को लेकर फिलहाल किसी तरह का संदेह नहीं लग रहा। पंचायत पुलिस को पूरा सहयोग दे रही है।

उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसरा रिपोर्ट को जांच के लिए टांडा भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...