हिमाचल: निजी उद्योग में कर्मी की संदिग्‍ध हालात में मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी उद्योग में 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक उद्योग में कुक का काम करता था। मृतक की पहचान केदार सिंह पुत्र चन्द्र सिंह निवासी जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि एसडीपीओ इल्मा अफरोज ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतक की मौत कैसे हुई। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को केदार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब स्थानीय लाया गया। यहां डाक्टर ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा मामले की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति की मौत के कारण क्या रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...