प्राइमरी स्कूल के बाहर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दबट के तहत प्राइमरी स्कूल अपर दबट के बाहर एक व्यक्ति पेट के बल गिरी हुई अवस्था में दिखाई दिया।

इस पर पंचायत के पूर्व प्रधान परविंद्र कुमार व अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पिछले 7 से 8 माह से दबट एरिया में मजदूरी का काम करता था। रात को रेन शेल्टर में आश्रय लेता था। लोगों ने बताया कि मृत व्यक्ति शराब का आदी था तथा लोग इसे पटवारी के नाम से पुकारते थे। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि 27 मई को यह व्यक्ति स्कूल के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक खड्ड के किनारे बैठा हुआ था तथा इसने बताया कि इसे खून के उल्टियां और दस्त हो रहे हैं।

मृत व्यक्ति के शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं तथा दाएं बाजू पर मनोज रानी नाम का टैटू बनाया हुआ है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने कहां कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...