बिजली की रॉड से 30 वर्षीय महिला को लगा करंट, मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जनपद के कुठारकलां में करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।

इसी दौरान बिजली की रॉड से महिला को करंट लग गया। करंट लगने से अचेत हुई महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की पहचान निर्मला, पत्नी राज सिंह, निवासी लफरान, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से कुठारकलां में परिवार सहित रह रही थी।

डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगामी कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...