युवाओं के लिए सुनहरा मौका, नौकरी चाहिए तो 31 को आएं

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

ज्योत्सना आईटीआई लोहारीं में बेरोजगार युवकों के लिए 31 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। गौर रहे कि युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए ज्योत्सना आईटीआई समय-समय पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करती रहती है। इस बार 31 मई मंगलवार को कंपनी सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू के लिए आ रही है।

यह जानकारी कंपनी के अधिकारी अनिल कुमार ने संस्थान के प्रबंध निदेशक जेके चौहान को ई-मेल द्वारा दी। प्रधानाचार्य ई. एएल भरमौरिया ने बताया कि दसवीं कक्षा में 50 प्रतिशत और आईटीआई में 60 प्रतिशत (एनसीवीटी/एससीवीटी) अंक होना अनिवार्य है। कंपनी ने प्रशिक्षु की वाछिंत आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की है।

सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षित 2017 से 2022 तक के पुरूष अभ्यर्थी मेकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एवं डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, टै्रक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हंै।

इस कैंपस इंटरव्यू में केवल आईटीआई होल्डर ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई मंगलवार ज्योत्सना आईटीआई के कैंपस में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार दे सकते हैं।

अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे दसवीं की मार्कशीट, आईटीआई मार्कशीट तथा अपना आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड की कॉपी और तीन पासपोर्ट साइज फोटो इंटरव्यू के समय साथ में होने चाहिए।

चयनित अभ्यर्थी को कंपनी द्वारा 20,100 रुपए तय की गई है। इस कैंपस इंटरव्यू में इच्छुक अभ्यर्थी आकर लाभ उठा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...