नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन, 7 शहीद

--Advertisement--

Image

जम्मू & कश्मीर- व्यूरो रिपोर्ट

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया हैं। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था।

करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा।

सभी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया।

यहां 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया हैं जबकि अन्य का उपचार जारी हैं। फ़िलहाल सेना ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...