चेतन चंबियाल ने रेहन मे निकाली बदलाव रैली

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – गुरमुख सिंह 

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रेहन बाजार में आम आदमी पार्टी फतेहपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने चेतन चंवयाल के नेतृत्व में बदलाव रैली निकाली चेतन चब्याल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हवाला देते हुए बताया कि जिस तरह से पंजाब में आप आदमी के ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के लेनदेन पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया और जेल भेजा गया है। वैसा ही शासन देव भूमि हिमाचल को आम आदमी पार्टी अपने नेतृत्व में देगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जी ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा की गई इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के कदमों पर चलकर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दल हर 5 साल बाद अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इसी के उपलक्ष में उन्हें तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप में हिमाचल प्रदेश में इस बार इस बार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास की नैया भाजपा और कांग्रेस के राज में डूबी है। यहां शिक्षा प्रणाली, चिकित्सा सुविधा, सड़क सुविधा, पेयजल सप्लाई और भ्रष्टाचार के चलते पर प्रदेश अर्श से फर्श पर चला गया है।

चेतन चैंब्याल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों के लिए इन सारी सुविधाओं को हिमाचल प्रदेश में प्रमुखता से लाएगी। जिससे प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होगा उन्होंने प्रदेश तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह आम आदमी पार्टी को इस बार चुनावों में जीत दिलाएं जिससे कि प्रदेश का विकास हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...