स्मृति ईरानी के त्रिदेव सम्मेलन में आने पर खाली सिलेंडर उठाकर किया विरोध

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने स्थानीय कांग्रेस युवा नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में रैत कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस सहित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर दी श्रधांजलि।

पठानिया ने इस मौके पर कहा कि जवाहर लाल नेहरू को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है. उनके प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल की शुरुआत से ही देश कई चुनौतिपूर्ण दौरों से गुजरा.

आजादी के समय बंटवारा, देश का एकीकरण, साम्प्रदायिक अशांति, देश को आर्थिक रूप से खड़ा करने के साथ उसके एकता और अखंडता को कायम करने की चुनौती से देश और नेहरू को दो चार होना पड़ा था.

आजादी के पहले से ही भारत को किस तरह की विचारधारा पर चलना चाहिए इसके लिए नेहरू ने ब्रिटेन, रूस और अन्य बड़ी ताकतों का विश्लेषण करना शुरू कर दिया था. तमाम चुनौतियों के बाद भी नेहरू ने देश के आर्थिक विकास पर काम करना नहीं छोड़ा.

वे सोवियत संघ से समाजवादी ढांचे से बहुत प्रभावित थे और उसी की तर्ज पर उन्होंने पंचवर्षीय योजनाएं शुरू की. जिससे देश को नियोजित रूप से एक मजबूत आर्थिक ढांचा मिल सके. उनके कार्यकाल में देश में कृषि और उद्योग के विकास का दौर शुरू हुआ. नेहरू ने इसके साथ ही देश में विज्ञान और तकनीकी के विकास को भी बढ़ावा दिया.

युवा कांग्रेस के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बढ़ती महँगाई के खिलाफ तब प्रदर्शन किया, जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चंबी मैदान में त्रिदेव सम्मेलन मुख्यतिथि के रूप में पहुंची. उनके आने पर शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने खाली सिलेंडर उठाकर विरोध किया।

इस मोके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने कहा कि आज हमारे बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आयी है, तो वो जनता को जबाब दे कर जाए कि 450 रुपये का गैस सिलेंडर महंगा था, या 1050 रुपए का? 2014 के मुकाबले आज महँगाई कम है या ज्यादा?

आज महँगाई पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के क्यों मुह बन्द हे? क्या जनता के प्रति कोई दुःख दर्द नही है? जनता की याद भाजपा को सिर्फ चुनावों के बक्त आती है, तब बड़े बड़े सपनो को दिखा कर वोट हथियाने की कोशिश करते है.

अब प्रदेश की जनता भलीभांति से भाजपा की करनी से बाखिफ हो चुकी है। भाजपा के राज में हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है लेकिन सरकार को सिर्फ चुनाव दिख रहे है।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, विवेक राणा,विपुल पटाकू ,वरिन्दर चौधरी जिला ओबीसी बर्ग के अध्यक्ष, शाहपुर ब्लॉक् युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार,जागीर सिंह,अखिल पठानिया,संजय चौधरी, शेर सिंह चौधरी, कर्म चन्द रिटायर सूबेदार, अक्षय कुमार,दिनेश कुमार,समीर ,पंकज कुमार,सोनू,आदि अन्य युवा कांग्रेस मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...