अब अंतरिक्ष खोजेगी हिमाचल की बेटी महिमा, खगोल विज्ञान में पढ़ाई को मिला ऑफर

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग की महिमा गुप्ता को अंतरिक्ष विज्ञान में शोध और छात्रवृत्ति के लिए पढ़ाई करने का ऑफर मिला है। अमेरिका के प्रमुख विश्वविद्यालयों के लिए देहरादून से बीटेक करने वाली इस होनहार ने इन विश्वविद्यालयों में आवेदन किया था।

सैटेलाइट के जरिये भूकंप आने से पहले पता लगाने की तकनीक का शोध पत्र तैयार कर अमेरिका के संबंधित विश्वविद्यालयों में भेजा, जो प्रबंधनों को प्रभावित कर गया। अमेरिका के जिन विवि ने इस होनहार से संपर्क किया है, उनमें टायटन विवि हैं।

इस विवि से अंतरिक्ष पर पहली बार उतरने वाले नील आर्मस्ट्रांग ने पढ़ाई की है। कोलेरोडो बोल्डर विवि में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का नाम चमकाने वाली कल्पना चावला ने पढ़ाई की है।

फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम की शिक्षा हुई है। इनसे भी महिमा को ऑफर आए हैं। उनके पिता भवनीश कुमार कारोबारी हैं और माता निशा गुप्ता गृहिणी हैं। इनका छोटा भाई जमा दो की पढ़ाई कर रहा है। महिमा ने बताया कि उनकी पढ़ाई और कामयाबी में उनके परिजनों का बहुत योगदान है।

बता दें कि एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विमान और अंतरिक्ष यान के विकास से संबंधित इंजीनियरिंग का प्राथमिक क्षेत्र है। इसका आमतौर पर मतलब हवाई जहाज, उपग्रहों, रॉकेट या अंतरिक्ष यान के विकास के अध्ययन से होता है। इसमें दो प्रमुख और अतिव्यापी शाखाएं हैं, जिनमें एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग और एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...