विधायक बिक्रम जरियाल ने बीमार लोगों का जाना कुशल क्षेम

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

नागरिक चिकित्सालय चुवाडी में बहू विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर में पहुंचे प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक तथा भटियात के विधायक बिक्रम जरियाल ने बीमार लोगों का कुशल क्षेम जाना तथा व्यवस्था की जानकारी ली।

बताते चलें कि गुरुवार को शुरू हुए ऑपरेशनों का आंकड़ा दूसरे दिन दोपहर तक तरेसठ पर पहुंच चुका है। इस दौरान विधायक बिक्रम जरियाल के साथ नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शाम शर्मा तथा आकाश हॉस्पिटल दिल्ली की टीम के प्रमुख डॉक्टर नागेश याज्ञनिक भी मौजूद रहे।

अब तक हुए 63 ऑपरेशनों में 40 ऑपरेशन गायनी यानी पेट से संबंधित रोगों के हुए हैं। इसके अलावा 23 विभिन्न रोगों के ऑपरेशन हुए। वहीं गुरुवार से आंखों के ऑपरेशन भी शुरू हो गएं। अनुमार के अनुसार इस शिविर में कुल 170 से 200 मरीजों के ऑपरेशन हो सकते हैं।

विधायक ने अस्पताल में उपचार करवा रहे सभी मरीजों का हालचाल पूछा तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बताते चलें कि शिविर के लिए पंजीकरण सत्रह मई से जारी है जबकि कल तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। आयोजन किया जाएगा।

एसएमओ डॉ शाम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश और आकाश हॉस्पिटल नई दिल्ली के सौजन्य विशिष्ट डॉक्टरों द्वारा शल्य चिकित्सा स्त्री रोग एवं स्त्री और पुरुष नसबंदी ,बिना टांके के मोतियाबिंद, लुकेरिया ,गिल्टी बबासीर, हर्निया, रसोली, बच्चेदानी की रसौली , बच्चेदानी का ऑपरेशन ,दूरबीन द्वारा पीते की पथरी ऑपरेशन जैसी सुविधाएं दी जाएगी।

यहां आकाश अस्पताल के डॉक्टर याज्ञनिक ने विधायक बिक्रम जरियाल तथा एसएमओ शाम शर्मा को टोपी तथा शाल भेंट कर हिमाचली अंदाज में सम्मानित किया।

मुख्य चिकित्सक नागेश याज्ञनिक ने बताया कि इच्छुक निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए सताईस मई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

उधर विधायक बिक्रम सिंह जरियाल ने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का पूरा लाभ उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आकाश अस्पताल के माध्यम से निशुल्क तथा घर द्वार मिल रही इस सुविधा का लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...