आपात स्थिति में बिना सिम के भी मोबाइल से 112 नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पुलिस सहायता नंबर 112 बिना सिम और स्क्रीन लॉक लगने पर भी काम करता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस के सहायता नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस महकमे के मुख्य कार्यालय शिमला में पहले कॉल जाएगी। जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के थाने या चौकी में इसकी सूचना पहुंचेगी और पुलिस टीम सहायता के लिए पहुंच जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लिए नहीं तो माता-पिता, गुरुजनों और समाज के लिए सफल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। नशा हमारे शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाकर धीरे-धीरे हमें मौत के आगोश में ले जाता है।

बच्चों को अपने खाता नंबर, आधार कार्ड या अन्य प्रकार की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी चाहिए। पुलिस लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने विद्यार्थियोें को चाइल्डलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...