बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के पशु पालक एव दूध उत्पादको के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने उपयुक्त कार्यलय में बोला हमला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दूध उत्पादक एव पशुपालक के संग प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आज जिलाधीश कार्यलय कांगड़ा स्थित धर्मशाला में जा कर दूध उत्पादकों एवं पशुपालकों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

पठानिया ने कहा आज बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र के पशुपालकों के साथ इनकी समस्याओं को दूर करने के लिये आज जिलाधीश महोदय के समक्ष इनकी मांगों को उठाया।

इनका दुख ये है कि पंजाब से आकर प्रदेश के पशुपालकों और दूध उत्पादकों को तुड़ी वाले महंगी तुड़ी ओर किवंटल से कम तोल कर ठग रहे है। एक तो पंजाब से भर कर तुड़ी लाकर ट्रक बाले 1200 से लेकर 1700 तक क्विंटल तुड़ी का रेट लगा कर मुँह मांगा दाम बोल कर किसानों को तुड़ी बेच रहे है।

दूसरी तरफ उनकी तुड़ी भी किवंटल नही होती है। किसानों को एक तो दुगुनी दामों में तुड़ी बेच रहे। ऊपर से कम तुड़ी तोल कर किसानों को मार दे जाते है। इस पर प्रशासन दखल दे कर पशु पालको की समस्याओं को हल किया जाए। जिससे पशुपालक पशुओं को पालने से मुह न मोड़े।

पठानिया ने कहा जिलाधीश महोदय से मांग की है कि तुड़ी का रेट पूरे प्रदेश में पंजाब की तर्ज पर एक समान करवाया जाए। जिससे पशुपालक ओर दूध उत्पादको की रुचि पशुओं को पालने में ओर बढ़े।

जिलाधीश के बोल

इस पर उपयुक्त डॉक्टर निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार के ध्यान में ला कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।

ये रहे मोजुद

इस अबसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोनू पाधा,मुकेश शर्मा,रविन्द्र शर्मा,संतोष शर्मा,रवि शर्मा,कमल किशोर,ठाकुर मिलाप सिंह,सुतिम शर्मा इकवाल सिंह पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, आदि गणमान्य पशुपालक एव दूध उत्पादक मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...