अरसे बाद कला अध्यापकों को तैनाती, 15 दिन में देनी होगी ज्वाइनिंग

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पांच माह के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग में कला अध्यापकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं । प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।

शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह कला अध्यापक पिछले पांच माह से स्कूलों में उन्हें नियुक्ति न दिए जाने के चलते परेशान थे।

अब इन कला अध्यापकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर इन्हें संबंधित स्कूल में अपनी जॉइनिंग देनी होगी। बेरोजगार युवक नौकरी के लिए बार-बार शिक्षा विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे।

गौर रहे कि आठ दिसंबर, 2021 को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय (प्रारंभिक) शिमला में 44 पदों के लिए काउंसिलिंग हुई थी। जिला भर से हजारों छात्रों ने इस काउंसलिंग में भाग लिया था। रिजल्ट में देरी से उन अभ्यर्थियों की चिंताएं बढ़ती जा रही थी, जो नौकरी की पात्रता के लिए 45 वर्ष की आयु शर्त पूरी करने जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से ऐसे कई अभ्यर्थी आयु शर्त के कारण हमेशा के लिए नौकरी के लिए अपात्र हो जाने थे, लेकिन डीएम को सरकारी सेवा के लाभ जो पांच महीने पहले मिलने चाहिए थे, वह भी मिल पाएगा।

शिमला जिला में डीएम के 44 पदों के लिए बीते साल इंटरव्यू लिए गए थे। 8 दिसंबर, 2021 को काउंसलिंग पूरी हो गई, लेकिन अब तक प्रारंभिक शिक्षा महकमा रिजल्ट नहीं निकाल पाया था।

शिमला जिला की तर्ज पर अन्य जिलों में भी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक द्वारा डीएम की वैचवाइज भर्ती को काउंसलिंग की गई थी क्योंकि डीएम जिला कैडर हैं।

तैनाती में की जा रही देरी की वजह से डर सता रहा था कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि प्रदेशभर में डीएम के 500 से अधिक ड्राईंग मास्टर के पद खाली थे अब स्कूलों में बच्चों को ड्राइंग मास्टर मिल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...