विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे JOA IT के अभ्यर्थी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ प्रचार करने का मन बना लिया है।

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार जानबूझ कर इस मामले में देरी कर रही है।

जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने चेताया है कि अगर सरकार विधानसभा चुनावों के लिए लगने वाली आदर्श आचार संहिता से पहले जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 की भर्तियों के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें, नहीं तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि सरकार 17 जून तक समस्या का समाधान नहीं करती है तो अभ्यर्थी सरकर के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

शिमला और हमीरपुर आयोग के बाहर सभी को साथ लेकर एक बड़ा धरना करेंगे जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। सभी अभ्यर्थी सरकार के विरुद्ध आने वाले विधानसभा चुनावों वोट करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेओए आईटी आज तक की हिमाचल की सबसे बड़ी भर्ती हैं, और मुख्यमंत्री अगर इसे समय रहते पूरा कर वा लेते हैं, तो ये उनकी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

17 जुन तक अगर सरकार कोर्ट में अपना रिप्लाई सबमिट नहीं करती हैं तो फिर पूरे हिमाचल में पोस्टर लगाएंगे और जगह जगह सरकार के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलायेंगे।

कुछ लोग इतना परेशान हो रहे हैं रिजल्ट न आने के कारण, न वे आगे की पढ़ाई कर पा रहे हैं, दिन रात उनको अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है।

गौरतलब है कि सितंबर 2020 में जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के लिए नोटिफिकेशन की गई थी। उसमें 1867 को भरने के लिए आवेदन मांगे गए जिसके लिए 23 मार्च 2021 को परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।

जुलाई में रिटन एग्जाम का रिजल्ट निकाला गया रिटन एग्जाम में 19000 बच्चे पास हुए और उन्हें फिर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया।

19000 अभ्यर्थियों में से काफी लोगों की टाइपिंग आयोग ले चुका था लेकिन 26 अगस्त को आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन निकाली गई।

जिसमें यह लिखा था कि हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा इस प्रोसेस को होल्ड कर दिया गया है।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 4 महीने तक इस विषय को सरकार ने लटका कर रखा। अब अपना रिप्लाई कोर्ट में समय पर नहीं रखा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...