मंत्रिमंडल बैठक शुरू, 48 एजेंडा आइटम शामिल, ये हैं प्रमुख मुद्दे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में कुल 48 एजेंडा आइटम शामिल की गई हैं। बैठक शिमला में राज्‍य सचिवालय में साढ़े 10 बजे शुरू हुई।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ग्रहणी योजना के लाभार्थियों को एक अतिरिक्त सिलेंडर दिए जाने पर सरकार निर्णय ले सकती है। इसके अलावा अंशकालिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग के तहत मिड-डे मील में बतौर सहायक कार्य करने वाले व खाना पकाने वाले कुक का मानदेय बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 10:30 बजे शुरू हुई।

मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिमला रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। यह रैली ऐतिहासिक होगी, क्योंकि इससे देश के 17 लाख लोगों से संवाद होगा। इसी दिन प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों से संवाद करने वाले है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं निर्वाचित प्रतिनिधि 11 जिलों में मौजूद रहेंगे। ऐसे में इस पर मंत्रिमंडल में अलग से चर्चा होने की पूरी संभावना है। पीएम मोदी रैली से पूर्व रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी सीटीओ से रिज तक रोड शो करेंगे।

विभिन्न विभागों में रिक्‍त पद भरने एवं सृजित करने के अलावा सीएम की घोषणाओं पर भी निर्णय लिया जाएगा। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने की स्थिति में बैठक में यूनिवर्सिटी व कालेज शिक्षकों को यूजीसी स्केल देने के विषय पर चर्चा हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...