डॉ राजेश शर्मा ने किया कुंडलीहार छिंज मेले का विधिवत आगाज

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा जिला के देहरा के कुंडलीहार में बुधवार को छिंज मेले का विधिवत आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के निदेशक डॉ राजेश शर्मा ने किया।

मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्यातिथि श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के निदेशक डॉ राजेश शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

मेले के शुभारंभ अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि पहले के समय में मनोरंजन के साधन बहुत ही कम होते थे। ऐसे में इन मेलों के माध्यम से लोग आपस में मिलते थे और अपना मनोरंजन करते थे।

उन्होंने कहा कि हालांकि आज का जमाना आधुनिकता की दौड़ में शामिल हो चुका है, लेकिन फिर भी यह मेले हमे हमारी संस्कृति की याद दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से लोग एक दूसरे से मिलते हैं और अपने सुख दुख सांझा करते हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...