शहीद वनरक्षक राजेश कुमार की पत्नी को आधा वेतन और बेटे को मिलेगी सरकारी नौकरी- वन मंत्री राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

वन संपदाओं को आगजनी से बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज वनरक्षक राजेश कुमार शर्मा का बुधवार को उनके पैतृक गांव बदोली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया विशेष रूप से अपने विभाग के बहादुर सिपाही को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर और वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव समेत तमाम विभागीय प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी राजेश कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजेश कुमार शर्मा की अंतिम यात्रा में वन विभाग के सैकड़ों कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान राजेश कुमार अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा राजेश कुमार का नाम रहेगा के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वन मंत्री ने कहा कि राजेश कुमार ने कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए अपने फर्ज के लिए कुर्बानी दी है और प्रदेश सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी।

यह मामला कैबिनेट में ले जाया जाएगा और सरकार शहीद के बेटे को नौकरी भी प्रदान करेगी, साथ ही उनकी पत्नी को आधा वेतन भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनरक्षक राजेश कुमार के परिवार को प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन ऊना हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...