कोटला में फील्ड कानूनगो ड्यूटी समय नशे में टल्ली, लोग परेशान

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपतहसील कोटला में कार्यरत फील्ड कानूनगो बुधवार को नशे में धुत होकर अपनी ड्यूटी बजाता दिखा।

फील्ड कानूनगो ड्यूटी टाइम में कोटला के आहाता में सरेआम गिलास में जाम बनाकर पीता रहा तथा उनके पास अगर कोई कार्य करवाने हेतू आया तो उनको डराता रहा।

अपनी ड्यूटी टाइम में फील्ड कानूनगो शराब के नशे में धुत दिखा तथा ऐसा लग रहा था कि उसको किसी का कोई डर नहीं है। फील्ड कानूनगो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। अकसर ही फील्ड कानूनगो शराब के नशे में होता है तथा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

फील्ड कानूनगो की कहीं न कहीं राजनीतिक पहुंच है। जिस कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक अर्जुन सिंह व जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल से मांग की है कि ड्यूटी समय में शराब पीकर धुत हुए फील्ड कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के बोल:

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है तथा फील्ड कानूनगो को गुरुवार को कार्यालय में बुलाया गया है तथा उसकी स्टेटमेंट ली जाएगी तथा रिपोर्ट जिलाधीश कांगड़ा को भेजी जाएगी।

जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल के बोल:

इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने कहा कि फील्ड क़ानूनगो के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी किस्म की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फील्ड कानूनगो के बोल:

इस बारे में फील्ड कानूनगो से बात हुई तो उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मुझ पर आज ही जबरदस्ती निशानदेही करने का दबाब बना रहा था जबकि मैंने उसकी निशानदेही का समय गुरुवार को दिया है।

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो बना लिया। यह एक सोची-समझी साजिश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...