संकल्प गौतम ने संभाला एसडीएम देहरा का पदभार

--Advertisement--

Image

कहा…. सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाना रहेगा प्राथमिकता

देहरा – शिव गुलेरिया

2020 बैच के युवा एचएएस अधिकारी संकल्प गौतम ने आज बुद्धवार को उपमंडल देहरा में बतौर एसडीएम पदभार संभाला।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देहरा उपमंडल में सभी विभागों के समन्वय से उपमंडल को आगे ले जाने और लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वह प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि देहरा उपमडल में पूर्व में बहुत ही सक्षम अधिकारियों ने अपनी सेवाएं दी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वह पूर्व अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों पर चलते हुए सबकी की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों को उपमंडल में अच्छे से करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

संकल्प गौतम इससे पूर्व सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी भवारना के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। सुन्दरनगर, मंडी से संबंध रखने वाले संकल्प गौतम 2020 बैच के दूसरे टाॅपर हैं।

कोरोना के समय में उन्होंने बद्दी-नालागढ़ में विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी थी। उन्होंने कहा कि उपमंडल देहरा का कार्यभार मिलने के उपरांत वह उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल के निर्देशन पर पूर्ण निष्ठा से अपनी सेवाएं देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...