अजय पहलवान ने बड़ी तो राजू पहलवान ने जीती पीर बाबा छिंज मेले की माली

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

ग्राम पंचायत पधर , डोल में आयोजित पीर बाबा छिंज मेले में लंबानाला अजय पहलवान ने बड़ी माली व जोल के राजू पहलवान ने छोटी माली जीती।

इस मेले में राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं समाज सेवक संजय गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले का मुख्य आकर्षण दूरदराज से आए पहलवानों ने एक से बढ़कर दांवपेच लगाकर कुश्ती में जौहर दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि संजय गुलेरिया ने लंबानाला के विजेता पहलवान अजय को 11 हजार रुपए और दीनानगर के उपविजेता पहलवान गोपी को 10 हजार रुपए और छोटी माली जोल के विजेता राजू को 8 हजार रुपए और उपविजेता दीनानगर के काला को 7 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया।

इससे पहले मेला कमेटी के मुख्य संयोजक जगरूप एवं कैप्टन कुलदीप सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संजय गुलेरिया का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस मौके पर संजय गुलेरिया ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी संस्कृति के परिचारिक होते हैं इन मेलों में हमारी परंपरागत संस्कृति के दर्शन होते हैं।

मेले आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारे के भी प्रतीक हैं।इस अवसर पर संजय गुलेरिया ने अपनी तरफ से 11हजार रुपए मेला कमेटी को भेंट किए।

इस मौके पर प्रधान तिलक राज, उप प्रधान हाकम सिंह, उप प्रधान डोल साधु राम राणा, केवल सिंह, मेला कमेटी सदस्य बलविंदर ,सोमराज ,रणजीत, पूर्व प्रधान सुभाष चंद, पूर्व उप प्रधान तिलक राज, डॉक्टर चुनीलाल, कुलदीप, अश्विनी, कौशल, बंसीलाल, हरविंदर ,रवि गुलेरिया , रशपाल, हरनाम सिंह ,मेहर सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...