रैत में योग शिविर एवम महिला महासम्मेलन संपन्न

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां

पतंजलि योग समिति के युवा भारत, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, पतंजलि योग समिति के पांचों संगठनों के जिला एवम राज्य प्रभारियों जानकी ,लक्ष्मीदत्त, राजेश शर्मा उद्यालक शर्मा ,सुकेश लता, राजेंद्र, जितेंद्र, इंदिरा चम्बयाल, हरनाम सिंह, ओंकार गुलेरिया ,अमरजीत डडवाल, भूतपूर्व शिक्षा निदेशक बलवंत सिंह मन्हास, भूतपूर्व प्राचार्य सत् शर्मा , कैप्टन प्रीतम चौहान, विचित्र सिंह , राकेश, अनुराधा, राजकुमारी आदि योग साधकों एवम सहस्त्रों स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रूप तथा उनके सहयोग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का रा. वा मा. पा. रैत के प्रांगण में तथा उसके पश्चात ॐ पैलेस में प्रीति भोज सहित मुख्यातिथि स्वामी रामदेव की शिष्या विश्वविख्यात आचार्या डाँ. साध्वी देवप्रिया के पावन प्रवचन एवम आशीर्वाद द्वारा संपन्न किया गया।

जिला के मीडिया प्रभारी युवा भारत उत्तर कांगड़ा के उद्यालक शर्मा के अनुसार इस पावन, पुनीत महिला सम्मेलन के अवसर पर अन्य बंधुओं सहित समस्त मातृ शक्ति ने इस स्वर्णिम पल में अधिक से अधिक संख्याँ में आकर उनके मार्गदर्शन एवम आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाकर मानुष जीवन को धन्य बनाया।

जिसमें पतंजलि योग पीठ से स्वामी रामदेव ने सीधे प्रसारण में संवाद भी किया तथा रैत गांव के लोगों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई संदेश एवम आशीर्वाद दिया। जिसका प्रसारण आस्था चैनल में आज रात्रि 8 बजे संस्कार चैनल में 9 बजे दिखाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...