स्मृति ईरानी 27 मई को आ रहीं कांगड़ा, पढि़ए पूरी खबर

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 27 मई को कांगड़ा आ रही हैं। चुनावी वर्ष में सियासत गरमाने लगी है और सभी दलों के नेता प्रदेश में आ रहे हैं। चुनावी वर्ष है तो कोई भी पार्टीअपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा के चंबी मैदान में भाजपा कांगड़ा चंबा का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जीत का मंत्र देने के लिए स्मृति ईरानी यहां आ रही हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पवन राणा सहित अन्य पदाधिकारी शिरकर करेंगे।

त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महामंत्री पवन राणा, त्रिलोक कपूर, सरवीन चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, विपननैहरिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की है।

यह बोले भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ने कहा कि भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन चंबी में 27 मई से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां पहुंचेंगी।

यहां पर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगी और आगामी समय में होने वाले चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगी। त्रिदेव सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ एजेंट इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...