बाथड़ी के इस्पात उद्योग में धमाका, आठ श्रमिक झुलसे

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला के हरोली विस क्षेत्र के तहत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में बुधवार को करीब 11.30 बजे वर्धमान इस्पात उद्योग में अचानक ब्लासट होने से आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए पहले बाथड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां पर घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डीएमसी लुधियाना पंजाब के रेफर किया गया है। घायलों की पहचान पिंकू 32, श्री चंद 46 साल,अमित कुमार 26, मंटू 30 , संजीव राय 32,सोनू राजा 24, गुलाबों के रूप में हुई है।

दुर्घटना की पुष्टि हरोली उपमंडल के डीएसपी अनिल पटियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ब्लासट स्थल पर हुई दुर्घटना का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

उद्योग में यह हादसा किस तरह से हुआ है। इसमें यदि किसी तरह की चूक सामने आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के तहत बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में इस्पात उद्योग की ढलाई भट्ठी में धमाका हुआ। जिससे भटठी के पास काम कर रहे सात कर्मचारियों के ऊपर आग की चिंगारियां व तरल इस्पात के छींटे पड़े। जिससे कर्मी बुरी तरह से झुलस गए।

तुरंत बाद इन कर्मियों को उपचार के लिए साथ लगते बाथड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन यहां पर घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए अस्पताल की तरफ डीएमसी लुधियाना पंजाब में रेफर किया गया।

इसके बाद उद्योग प्रबंधन की तरफ से घायलों को डीएमसी अस्पताल में पहुंचाने के लिए एंबुलैंस का प्रबंध किया। जबकि स्वयं उद्योग प्रबंधक व कुछ कर्मी भी साथ गए हैं।

सूचना मिलते ही हरोली पुलिस थाना व टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने उद्योग में हुए हादसे का जायजा लेने के बाद आगामी जांच शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...