मोटरसाइकिल सवार नौजवान चिट्टा सहित ग्रिफ्तार

--Advertisement--

Image

भडरोया – शम्मी धीमान

एसएसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा द्वारा नशे पर लगाम लगाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश अनुसार आज नारकोटिक्स सेल नूरपुर के प्रभारी एएसआई हमीद के नेतृत्व में गांव भडरोया के पास चक्की दरिया में एक व्यक्ति से 6. 16 ग्राम हीरोइन पकड़ने में सफलता प्राप्त की है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए एसपी नूरपुरसुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जब नारकोटिक्स की टीम गश्त पर थी तब एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 38ब 7524 चक्की दरिया की तरफ से गांव गगवाल की तरफ संदिग्ध हालत में आया।

जिसको रोकने पर उसने मोटरसाइकिल को भगाने का प्रयास किया परंतु सेल की टीम ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उक्त नौजवान के मोटरसाइकिल की डिग्गी में 6 . 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कुमार उर्फ फिजा सुपुत्र भपी राम निवासी मेहकड़ तहसील इंदौरा के तौर पर की गई है। आरोपी पर एनडीपीएस के तहत डमटाल थाना में मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...