2 गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ऊना क्षेत्र के समूरकलां में 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कुछ लोगों को चोटें पहुंची हैं। इस संबंध में दोनों पक्षों ने शिकायत पुलिस के पास दी है और पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की शिकायत पर 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देर रात डेढ़ बजे हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष पुलिस के साथ भी मौके पर पहुंचा था और पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट होने का आरोप एक पक्ष द्वारा लगाया गया। इस मारपीट में घायल महिलाएं और पुरुषों को क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घर में घुसकर की मारपीट और दी धमकियां 

पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए समूरकलां निवासी कमलजीत सिंह ने कहा कि उनके घर में रात डेढ़ बजे 4 लोग घुस आए, जिनमें विजय कुमार निवासी त्यार और अजय कुमार निवासी समूरकलां व 2 अन्य लोग शामिल थे।

उन्होंने उनके घर में घुसकर मारपीट की और धमकियां देने लगे। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग उनके घर पहुंच गए और उपरोक्त चारों में से 2 को पकड़ लिया गया। बाद में राजिंद्र कुमार और जोगिंद्र पाल दोनों निवासी त्यार भी मौके पर उनके घर आए और उन्होंने ने भी उनके घर आकर धमकियां दी और मारपीट करते हुए गेट के साथ बोतलें तोड़ीं।

बाद में पुलिस को बुलाकर चारों को पुलिस के हवाले किया गया। इस संबंध में पुलिस ने विजय कुमार, राजेन्द्र पाल, जोगिंद्र पाल तीनों निवासी त्यार, तहसील बंगाणा और अजय कुमार निवासी समूरकलां के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 506, 34 के तहत मामला दर्ज करके आरोपों की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे पक्ष की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दूसरे पक्ष की ओर से राजेन्द्र पाल निवासी त्यार तहसील बंगाणा जिला ऊना ने समूरकलां निवासी 15 लोगों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। राजेन्द्र पाल की शिकायत पर पुलिस ने कमलजीत, राहुल कुमार, राणा, राजेश, परमजीत, बग्गा, विशाल, सुनीता, फत्तो, केश, निम्मो, संजू, अकी, सुमित व पोपा आदि के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में राजेन्द्र पाल ने आरोप लगाया कि वह त्यार गांव में बीयर बार चलाता है। बार बंद करने के बाद उसका भतीजा विजय कुमार उसके कर्मी अजय कुमार को छोड़ने समूरकलां गया। रात लगभग डेढ़ बजे विजय कुमार का उनको फोन आया कि उसको कुछ लोगों ने पकड़ रखा है और मारपीट कर रहे हैं।

इसके बाद वह अपनी पत्नी, भाई और विजय की पत्नी को लेकर पुलिस के साथ मौके पर समूरकलां पहुंचा। जहां विजय कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें पहुंची हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...