युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को इस हाल में देख मां के उडे़ होश

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के साहो क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवक की पहचान यमन कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय रमेश कुमार निवासी गांव डाडरू डाकघर साहो जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक मेडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में आऊटसोर्स पर बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था। शुक्रवार को वह अपने घर पर ही था। दोपहर करीब अढ़ाई बजे कमरे में कुंडी लगाकर बैठा था। जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसके कमरे में गई। कमरे में जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ पाया। उसने दुपट्टे से पंखे की कुंडी के साथ फंदा लगा लिया था।

मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चम्बा पहुंचाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...