मुख्यमंत्री के कोटला दौरे पर पंचायत डोल भटहेड़ और पधर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं रखी कोई जनहित मांग

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चुनावी वर्ष में ज्वाली विधानसभा की कोटला बैल्ट में 10 मई को पधारने पर भी पंचायत पधर और डोल भटहेड़ के भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी पंचायतों की जनहित में एक भी मांग विधायक के माध्यम से या अपने स्तर पर मुख्यमंत्री जी के समकक्ष न उठाना दोनों पंचायतों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि भाजपा कार्यकर्ता जनहित में कोई मांग उठाने की सोच या साहस रख ही नहीं पाते हैं। तो फिर इतनी कड़ाके की गर्मी में लोगों को भेड़ बकरियों की तरह बसों में भर कर ले जाने की क्या जरूरत पड़ी थी।

जबकि पंचायत डोल भटहेड़ के दुराना मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा देने की मांग सहित पधर पंचायत में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अध्यापकों की कमी के साथ अर्थ शास्त्र एवं गणित एवं वाणिज्य स्ट्रीम चालू करने सहित एसटी वस्ती घनोटी और वाहग नाले से चननी सड़क और पधर घटनालु सड़क पर बस सेवा शुरू करने जैसी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री के समकक्ष उठाकर स्वीकृत करवाने का सुनहरी मौका भुनाया जा सकता था।

जोकि भाजपा कार्यकर्ताओं की सूझबूझ की कमी के कारण हाथ से निकल गया। जबकि इससे पहले कांग्रेस के राज़ में स्वर्गीय राज वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री काल में 2016 में इसी जगह में जनसभा के समय कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं द्वारा पधर स्कूल का दर्जा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पधर में ही आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी और दुराना में मिडिल स्कूल का दर्जा प्राप्त करने की स्वीकृति लेनी की मिसाल पेश की थी।

अतः पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा, पूर्व उप प्रधान चुनी लाल, महिला मंडल प्रधान रीता शर्मा, अश्वनी चौधरी,पंचम शर्मा,युवक मंडल प्रधान सरुप, पंचायत समिति सदस्या कुसुम लता पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह पूर्व परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा सरुप डोगरा, कैप्टन कुलदीप कौशल, सूबेदार मेहर सिंह,अमर सिंह,छांगा राम कैप्टन सोम राज आदि ने कहा कि दोनों पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावों में जनता को झूठी घोषणाओं से लुभाने के वायदों तक सीमित हैं जबकि विकास की सोच इनके ज़हन में कभी नहीं दिखाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...