हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तान के झंडे और दीवारों पर गुरमुखी में खालिस्तान लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस को वांछित गांव रुड़की हीरां का युवक परमजीत सिंह पम्मा तीसरे दिन हत्थे चढ़ गया।

हिमाचल और रूपनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़ा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, जब पुलिस युवक का पीछा कर रही थी तो वह सैदपुर गांव में एक घर में घुस गया था।

गिरफ्तार न होने की वजह से पम्मा हिमाचल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। हिमाचल पुलिस द्वारा इस मामले को हल करने के लिए बनाई गई एसआइटी की टीम ने वीरवार को भी सादे कपड़ों में गांव रुड़की हीरां में युवक के घर छापा मारा, लेकिन पम्मा पुलिस के हाथ नहीं आया।

पम्मा के हौसले बुलंद थे। पम्मा को पकडऩे की पुष्टि चमकौर साहिब के एसएचओ रुपिंदर सिंह ने कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन आरोपियों ने धर्मशाला विधानसभा परिसर के बाहर ख़ालिस्तान के झंडे लगाए थे और वॉल राइटिंग की थी।

इस मामले में पहले ही हरबीर नाम के आरोपी को गिरफ़्तार किया जा चुका है। ये घटना 7 मई की आधी रात की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...