पुलिस को नहीं लगी भनक, थाने के समीप BEEO आफिस से मानिटर और सीपीयू ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत खंड प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) चच्योट प्रथम के कार्यालय से दो मानिटर और सीपीयू चोरी हो गए।

शातिरों ने स्कूल भवन की दूसरी मंजिल पर चल रहे कार्यालय में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

स्कूल भवन प्रारंभिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधीन है। दोनों विभागों की ओर से भवन की सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि चौकीदार नहीं रखा गया है।

स्कूल भवन के साथ पुलिस थाना परिसर है। शातिरों ने दफ्तर से सामान उड़ा लिया लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना से शिक्षा विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।

बीईईओ चंद्रप्रभा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वीरवार को जब महिला कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंची तो पाया कि दरवाजे का कुंडी टूटी है।

सूचना मिलते ही वह कार्यालय पहुंची और सामान बिखरा हुआ पाया। कंप्यूटर व मानिटर और सीपीयू गायब था। पुलिस थाना प्रभारी गोहर देशराज ने बताया कि बीईईओ शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कर लिया है।

पुलिस ने विभिन्न पहलुओं के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। तकनीकी उपकरणों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...