
कांगड़ा – राजीव जसवाल
उपमंडल कांगड़ा की पंचायत जोगीपुर के वार्ड नंबर 1 बोदडवल्ला में आप पार्टी के नेतृत्व में हाल ही में आप पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता राज कुमार ने जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से मिलकर आप पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस दौरान आज आप पार्टी में स्थानीय लोगों ने भी पार्टी में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
इस अभियान में बढ़ती मंहगाई से तंग आकार करीब 40 लोगो ने अपनी इच्छा से आप पार्टी ज्वाइन करी।
