मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांगा इस्तीफा , कहा भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही : डॉ राजेश शर्मा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में पुलिस कांस्टेवल भर्ती परीक्षा पहले ही बिकी हुई थी, जिससे युवाओं को धोखा मिला।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पहले मंडी में आईटी का पेपर लीक हुआ। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं से खिलबाड़ कर रही है। भाजपा सरकार फेल हो चुकी है।

उन्होंने कहा देश का बेरोजगार युवा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कोस रही है । भाजपा सरकार को सता में बने रहने का कोई हक नही।

राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में कोई भी जांच एजेन्सी निष्पक्ष नही रह गई है तथा इस मामले की जांच में भी हमें शक है।

उन्होंने कहा कि इस सारे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच के लिए जाँच CBI के सुपुर्द कर देनी चाहिए क्योंकि ज़ाहिर सी बात है यह मामला पुलिस भर्ती में पेपर लीक का है तो इस मामले की जाँच के लिए गठित SIT से निष्पक्ष जाँच की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

यही नही प्रदेश में कोई भी परीक्षा निष्पक्ष नही हो रही। उन्होने कहा कि सरकार को ही कोई गिरोह चला रहा है। भाजपा सरकार ने खुद माना था पुलिस भर्ती में धांधली हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार चन्द दिनों की मेहमान है।

भाजपा सरकार ने कांगड़ा की अनदेखी की है। विकास के नाम पर यहां की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी उन्हें जहां से भी टिकट देंगे वे वहीं से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक जुट है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन को धार देने का बनाया रोडमैप, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन...

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...