मंड इंदौरा में आंधी से भड़की आग, 20 एकड़ में कटी गेहूं की फसल जलकर राख

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट  

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मंड इंदौरा में आग लगने से 20 एकड़ में कटी हुई गेहूं की फसल स्वाह हो गई। आग से 4 पशुशालाओं को भी नुक्सान पहुंचा है।

गांव मंड इंदौरा की वार्ड पंच सुमन कौशल ने बताया कि शनिवार देर शाम तेज आंधी चली, जिसके कारण कटी हुई गेहूं की फसल में आग लग गई और हवा तेज होने के चलते आग अपना प्रचंड रूप दिखाते हुए आगे बढ़ती गई।

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड स्टेशन कंदरोड़ी व पुलिस थाना इंदौरा को दी गई, जिसके बाद फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश शर्मा भी टीम सहित पहुंचे। इस घटना में खेतों में रखी गई लाखों रुपए की तूड़ी जल गई व 4 पशुशालाओं को नुक्सान पहुंचा है।

एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा नुक्सान का आकलन करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...