तहसील ज्वाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में प्रधानाचार्य सहित आठ पद खाली

--Advertisement--

Image

खाली चल रहे पदों को जल्द नहीं भरा तो 1 सप्ताह के बाद धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे लोग, जिसकी जबाबदेही प्रशासन और सरकार की होगी।

दूराना – राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित पधर पंचायत के स्थानीय निवासी सेवा निवृत्त परियोजना अधिकारी सरुप डोगरा, सूबेदार हरनाम सिंह, कैप्टन कुलदीप कौशल ,अमर सिंह , पंचायत सदस्य छांगा राम सूबेदार मेहर सिंह, पंचायत सदस्या लीला देवी, आदि ने कहा कि पधर स्कूल में पिछड़े क्षेत्र के ग़रीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन पाठशाला में अध्यापकों की अथाह कमी के कारण गरीबों के बच्चों की पढ़ाई का स्तर चरमरा गया है जबकि सरकार और विभाग पधर स्कूल में चल रहे रिक्त पदों को भरने में गंभीर नहीं दिखाई देता है।

ख़ाली पदों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता हिंदी, प्रवक्ता हिस्ट्री, टीजीटी आर्ट, एलटी, शास्त्री,कला अध्यापक एवं कार्यालय लिपिक के पद खाली चल रहे हैं।

अतः ग्रामीणों ने विभाग एवं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ है और अब अध्यापकों के ख़ाली पदों से पाठशाला में पढ़ाई का स्तर और गिरता जा रहा है।

अतः यदि एक सप्ताह के भीतर पधर स्कूल के खाली पदों को नहीं भरा गया तो मजबूर हो कर धरना प्रदर्शन नेताओं के घेराव जैसे पग उठाने केलिए अभिभावक सड़कों पर उतरेंगे जिसकी समस्त जवाबदेही विभाग और सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...