घर में मिला 63 वर्षीय व्यक्ति का शव, बदबू आने पर चला पता

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले रामपर क्योंथल गांव में घर में 63 वर्षीय व्यक्ति का गला सड़ा शव बरामद हुआ है। घर से बदबू आने पर गांव के लोगों को मौत का पता चला। पुलिस को गांव के लोगों ने इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव में कीड़े पड़ चुके थे। बदबू इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की टीम का अंदर पहुंचना भी मुशिकल था। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह (63) गांव रामपुर क्योंथल के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति घर में पिछले कई सालों से अकेला ही रहता था। इसकी बीवी व बच्चें इससे अलग रहते थे। पिछले काफी समय से वह चंडीगढ़ में सैटल थे। व्यक्ति का गांव में किसी अन्य लोगों से साथ भी उठना बैठना नहीं था। यह कई कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। जब घर वापिस आता था तो अपने घर में अकेले ही रहता था।

पुलिस ने इसकी सूचना स्वजनों को को दी, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी लाया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया। शनिवार दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।

घर के अंदर पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

घर के जिस कमरे में शव पड़ा था वहां तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति के घर में गांव का कोई भी व्यक्ति आता जाता नहीं था। घर के चारों ओर कंटीली तार लगाई हुई थी। शव में कीड़े पड़ गए थे, इसे देखकर लगता था कि काफी दिन पहले मौत हो गई है।

शुक्रवार को घर के आसपास काफी ज्दा बदबू आ रही थी, लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर बदबू कहां से आ रही है। जब बदबू चारों तरफ फैलने लगी तब अहसास हुआ कि घर के अंदर से ही बदबू आ रही है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि रविंद्र सिंह नामक यह व्यक्ति कई सालों से अपने बीवी बच्चों से अलग रहता था। इसके बच्चें चंडीगढ़ में ही रहते हैं। 15 से 20 दिनों तक यह घर से भी गायब रहता था, फिर अचानक वापिस आ जाता था।

डीएसपी हैडक्वार्टर कमल वर्मा ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...