वन विभाग ने अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर किए सीज,वसूला 90 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब उपमंडल के मानपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रेक्टर को सीज कर 90 हजार रुपये का जुर्माना किया है। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की मानपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है।

जिसके बाद पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने रेंज अधिकारी सुप्रभात के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत, वन खंड अधिकारी छछेती इंदर ठाकुर, वनखंड अधिकारी गोरखपुर हरि सिंह, वनरक्षक वीरेंद्र, विजय, दीपराम, प्रवीण, रतन, कमलेंदर व मुद्दसिर आदि की टीम गठित की।

वन विभाग गठित टीम ने मानपुर नदी में छापेमारी की छापामारी के दौरान नदी में कुछ ट्रेक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे।

वन विभाग की टीम को देखकर कुछ ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए तथा 6 ट्रैक्टर को मौके पर पकड़कर सीज किया गया व 6 ट्रैक्टर के चालान कर 90 हजार रुपये जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर को सीज कर 90 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया है। वन विभाग इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...