माई सर्कल 11 ऐप पर दुकानदार ने जीते एक करोड़ रुपये

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

महज चार घंटे में कोई साधारण सा व्यक्ति यदि करोड़पति बन जाए तो इन बातों पर किसी को विश्वास नहीं होगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में कुछ ऐसा ही हुआ है।

दरअसल सुंदरनगर के सलापड़ का कुलदीप गुप्ता चार घंटे में एक करोड़ रुपये का मालिक बन गया। यह पैसे कुलदीप गुप्ता ने इंडियन प्रीमियर लीग के पंजाब और लखनऊ के बीच शुक्रवार रात हुए मैच में जीते हैं।

माय सर्कल इलेवन में पहला पुरस्कार एक करोड़ रुपये था। इस मैच में लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने दांव लगाया था। लेकिन लाखों लोगों के बीच कुलदीप गुप्ता नें एक करोड़ रुपये चंद घंटो में जीत लिए।

एक करोड़ की राशि जीतने वाले कुलदीप गुप्ता ने बताया कि एक करियाना और बर्तन की छोटी सी दुकान करता है। वह अक्सर दोस्तों को माय सर्कल इलेवन खेलते हुए देखा करते थे और 4 दिन पहले ही उन्होंने अपने मोबाइल फोन में माय सर्कल इलेवन को डाउनलोड किया था और शुक्रवार शाम मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले 49 रुपए लगाकर बतौर एंट्री फीस जमा करवाई।

चार घंटे उसने यह मैच देखा भी नहीं। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में उसने अपने मोबाइल पर नजर बनाये रखी थी, जैसे ही उसका रैंक पहले नंबर पर आ गया तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए।

कुलदीप गुप्ता बार बार अपने मोबाइल में इनामी राशि का आकलन करता रहा और अपने दोस्तों के माध्यम से उसने इस बात की पुष्टि कर ली कि उसने एक करोड़ की राशि जीत ली है।

वही उन्होंने बताया कि वह जीती हुई राशि से अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि एक करोड़ में से 30 प्रतिशत टैक्‍स के तौर पर सरकार के खाते में जमा होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...