प्री जनमंच कार्यक्रम में 12 भूमि इंतकाल और 106 प्रमाण पत्र मौके पर हुए जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ग्राम पंचायत पूलन, खणी, कुठेहड, दुर्गेठी, गरोला एवं ग्रीमा के लिए वन विभाग के चेतना केंद्र लाहल में प्री जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्री जन मंच कार्यक्रम के दौरान 18 मांगों और शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया ।

डॉ. संजय कुमार धीमान ने बताया कि इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा 12 भूमि के इंतकाल दर्ज करने के साथ 106 विभिन्न तारह के प्रमाण पत्र भी मौके पर ही जारी किए गए।

पशुपालन विभाग द्वारा तीन विभिन्न स्थानों पर शिविर भी आयोजित किए गए ।

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...