नशे में धुत होकर महिला डॉक्टर के केबिन में घुसा शराबी, अस्पताल में हुआ हंगामा

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से अस्पताल में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ऋचा उपाध्याय ने बताया कि वह पिछली रात अपनी ड्यूटी दे रही थी। तभी एक व्यक्ति ने आकर जोर-जोर से उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया और एमएलए द्वारा उनकी बदली करवाने के लिए धमकी देने लगा।

डॉक्टर ऋचा का कहना है कि जिस समय वह व्यक्ति उनकी केबिन में आया तो व्यक्ति ने शराब पी रखी थी और वह उन्हें क्रिटिकल मरीज देखने में बाधा उत्पन्न कर रहा था। स्टाफ नर्स और सिक्योरिटी गार्ड की भी बात नहीं सुन रहा था जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उनका कहना है कि इस तरह से उन्हें अपने जानी नुकसान का खतरा है,उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...