शिमला में कांग्रेस की तिकड़ी का एक साथ शक्ति प्रदर्शन, पहली बार मंच साझा करेंगे दिग्गज

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस की तिकड़ी पहली बार एक साथ दिखाई देगी। इसके लिए पूरी योजना दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने तैयार की है। हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बार संयुक्त शक्ति प्रदर्शन की पटकथा लिखी है। कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सम्मान में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी।

पांच मई को शिमला में यह प्रदर्शन होगा और इसी दिन प्रतिभा सिंह अध्यक्ष का पदभार भी ग्रहण करेंगी। कांग्रेस इस शक्ति प्रदर्शन से एकजुटता का संदेश भी देगी। शक्ति प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।

पहली मर्तबा तीनों नेता एक मंच पर मौजूद रहेंगे और कांग्रेस के लिए एकजुटता का संदेश देंगे। यह संदेश शिमला नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रचार का भी आगाज होगा।

कांग्रेस में इससे पूर्व तक अध्यक्ष बनने के लिए खींचतान मची थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस पद पर प्रतिभा सिंह की तैनाती के साथ ही कतार में शामिल सभी नेताओं को अहम ओहदे देकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास जरूर किया, लेकिन इसके बावजूद प्रतिभा सिंह का सम्मान होलीलाज में हुआ, तो मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू को ऊना में समर्थकों ने सम्मानित कर दिया।

इस सम्मान के साथ ही कांग्रेस हाईकमान की स्ट्रेटजी को नुकसान होता नजर आ रहा था। अब शिमला में हाईकमान के आदेश पर तीनों नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर एक मंच पर होंगे। इसके साथ ही शिमला के इस शक्ति प्रदर्शन में प्रदेश भर के नेता शामिल रहेंगे। प्रदर्शन को शिमला में नगर निगम चुनाव के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला इस दौरान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विधायक , पूर्व विधायक, समस्त प्रदेश, जिला, ब्लॉक स्तरीय पधाधिकारी, कार्यकर्ताओं और अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...