शादी से चार दिन पहले 17 साल की नाबालिग साली को भगा ले गया होने वाला जीजा

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आए दिन अनोखे मामले सामने आ रहे हैं। लड़के से लड़के की शादी के बाद अब एक और मामला सामने आया है। शादी से चार दिन पहले होने वाला जीजा अपनी नाबालिग साली को ही भगाकर ले गया।

क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अम्ब क्षेत्र के एक लड़के की हरोली क्षेत्र की लड़की से शादी तय हुई। लेकिन लड़के की आंख अपनी साली से भिड़ गई और शादी के ठीक चार दिन पहले लड़का अपनी नाबालिग साली को ही भगा ले गया।

अब पुलिस इन दोनों को ढूंढ रही है। इसमें अब कानूनी पहलू ये भी है कि यदि नाबालिग लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान दिया तो ये मामला पोक्सो का बन जाएगा। लेकिन लड़की अभी नाबालिग है और उसके 18 वर्ष उम्र होने में अभी तीन माह बाकी हैं। ऐसे में अब ये मामला लड़की के बयान पर टिका हुआ है।

पुलिस ने फिलहाल मामला तो दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश जारी कर दी है। लेकिन अब इस मामले के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं कि अब लड़का शादी किससे करेगा जिससे रिश्ता हुआ है या जिसे भगा ले गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है। लड़की के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...