स्वास्थ्य मेले में ऑप्रेशन करवाने आई महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सिविल अस्पताल गोहर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ऑप्रेशन के लिए बुलाई महिला की मौत हो गई। जैसे ही लोगों को महिला की मौत की खबर मिली, वैसे ही अस्पताल परिसर में सैंकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को शांत किया।

जानकारी के अनुसार हाल ही में सिविल अस्पताल गोहर में दिल्ली की स्वास्थ्य टीम द्वारा एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को महिला को बच्चादानी में रसौली के ऑप्रेशन को लेकर अस्पताल बुलाया गया था। महिला को जैसे ही डॉक्टर ने ऑप्रेशन थिएटर में बेहोश करने का टीका लगाया तो उसने चीख के बाद दम तोड़ दिया।

डाॅक्टर ललित गौतम ने बताया कि रीना कुमारी पत्नी योगराज निवासी नांडी की ऑप्रेशन करने से पहले ही मौत हो गई थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम करने के उपरांत ही चल सकेगा।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की मौत के संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...