दुकान का ताला तोड़ते दबोचा चोर, लोगों ने जमकर की धुनाई

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत भट्टू के नाल्टी पुल में वीरवार देर रात करीब अढ़ाई बजे एक चोर ने कुछ दुकानों के ताले तोड़ डाले। जानकारी के अनुसार चोर ने नाल्टी में एक मिठाई की दुकान का ताला तोड़ कर कुछ नकदी पर हाथ साफ किया।

इसके बाद चोर जब कुछ दूरी पर अगली दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था तो उस दुकान का मालिक रवि कुमार घर की छत पर टहल रहा था। जब उसे कुछ टूटने की आवाजें सुनाई दीं तो उसने दुकान की तरफ देखा। रवि ने तुरंत उक्त चोर को दबोच लिया और शोर मचाया।

जब आसपास के युवा मौके पर पहुंचे तो उस दौरान उक्त चोर ने ताले तोड़ने में उपयोग की गई रॉड से एक युवक पर हमला कर दिया लेकिन युवकों ने उसे काबू कर लिया और उसकी धुनाई कर डाली।

मौके पर मौजूद भट्टू पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार सुबह इलाज के लिए टांडा रैफर किया गया है। पुलिस इस सारे मामले में छानबीन कर रही है।

ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि इस मामले में पकड़ा गया व्यक्ति अकेला नहीं बल्कि उसके साथ गिरोह हो सकता है जो नाल्टी पुल पर दुकानों में चोरी करने के मकसद से पहुंचा था।

डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि रात को मौके पर जाकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिसे लोगों ने पकड़ रखा था। उसका मेढिकल करवाने के बाद इलाज के लिए टांडा ले जाया गया है तथा आगे की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...