काव्य वर्षा की आई एम प्रिया जल्द होगी रिलीज़ 

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा एक ऐसा नाम जो दिनों दिन अपनी जड़ें मज़बूत करता जा रहा है। उनकी लघु फिल्में लगातार अवार्ड्स जीत रही है। हिमाचल के साथ साथ देश विदेश में भी नाम रोशन कर रही हैं।

अभी उनकी एक बड़ी फीचर फिल्म आई एम प्रिया की शूटिंग पूरी हुई। जिसको हिमाचल के मंडी ज़िला के सरकाघाट में फिल्माया गया है। इस फ़िल्म को हिमाचली भाषा मंडीयाली में बनाया गया है।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका कुल्लू से किरण द कराटे गर्ल ने निभायी है। सहयोगी कलाकार के रूप में देवेंद्र कुमार देव , नरेन्द्ररा ठाकुर , विशाल सेन , महक शर्मा , अनिशा भारद्वाज , दीक्षित , जितेंद्र कुमार और नवनीत दिखेंगे।

इसको देव भूमि हिम कला मंच ने प्रोड्यूस किया है। देव भूमि हिम कला मंच निरन्तर कलाकारों को हर तरह से मंच प्रदान करता रहता है।

काव्य वर्षा ने पत्रकारों को बताया इस बार फिर निर्देशन और सिनेमाटोग्राफी एकलव्य सेन ने किया है। काव्य वर्षा और एकलव्य दोनों मिलकर निरंतर हिमाचल में लघु फिल्म निर्माण बढ़ावा दे रहे हैं और एक के बाद एक अच्छी फिल्में लेकर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वो दिन दूर नहीं जब हिमाचली फिल्मों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाकी फिल्मों की तरह पहचान मिलेगी। आई एम प्रिया जून के आस पास रिलीज़ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...