अग्निकांड में दो कच्चे मकान जलकर राख, दो एलपीजी सिलिंडर भी फटे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कृष्णानगर में शुक्रवार सुबह अचानक आग भड़कने से दो ढारे(कच्चा मकान) जलकर राख हो गए। इसके अलावा ढारे में रखे दो एलपीजी सिलिंडर भी फट गए। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 70 से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुछ नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

जानकारी के अनुसार कृष्णानगर की रविदास कॉलोनी में मौजूद चंदन व रज्जाक के ढारों में आग लग गई। इसके बाद ढारों में मौजूद एलपीजी सिलिंडरों ने आग पकड़ ली। इससे सिलिंडर में फट गए और जोरदार धमाके की आवाज से आसपास रह रहे लोगों में दहशत मच गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश की अगुवाई में शहर के तीनों फायर स्टेशनों से करीब 25 जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुबह करी 11:45 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि ढारों को आग से नहीं बचाया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...