आग की भेंट चढ़ा मकान, 15 लाख रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तल्याणा के गांव बैहल नवाणे में एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग 15 लाख रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तहसीलदार घुमारवीं जय गोपाल तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने दमकल विभाग, बिजली विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।

तहसीलदार घुमारवीं जय गोपाल ने बताया कि यह रिहायशी मकान सीताराम, लकी राम, धनीराम, बंसी राम, दलेल सिंह तथा कृष्ण चंद का था।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि यह रिहायशी मकान सड़क से काफी दूरी पर स्थित था।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का पूर्ण प्रयास किया लेकिन इस क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में मुश्किल पेश आई।

एसडीएम ने बताया कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटनास्थल पर पर्याप्त पानी का प्रबंध किया गया था। उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारियों को इस घटना में हुए नुक्सान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है ताकि पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...