हिमाचल की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे आम आदमी पार्टी के झूठे वादे, भारत को भी श्रीलंका बनाने पर तुले हैं केजरीवाल: कुलदीप शर्मा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में कोई वजूद नहीं है तथा बिना किसी ब्लूप्रिंट के तथा बिना किसी दिशा के आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल भारत को भी श्रीलंका बनाने पर तुले हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी तथा हिमाचल के लोग उनके इन मनसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में भी वहां के सुप्रीमो द्वारा बिना किसी दिशा के फ्री की घोषणाएं की जिसके कारण श्रीलंका का आज यह हाल हुआ है और केजरीवाल भी कुछ इसी तरह के कार्य कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी व हिमाचल के लोग उनके मनसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।

हिमाचल प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा हिमाचल शिखर की ओर ले जाने में आम आदमी पार्टी के झूठे वादे हिमाचल की जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल पहले दिल्ली की जनता को साफ पानी मुहैया करवा ले तथा दिल्ली के बढ़ते कर्ज को रोकने का रास्ता ढूंढे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...